दानापुर डीआरएम ने किया रेलवे लाइन का विंडो निरीक्षण

किऊल से लौटा डीआरएम का गरुड़ यान
लखीसराय. दानापुर डिवीजन के डीआरएम जयंत चौधरी ने बुधवार को विंडो निरीक्षण किया. वे दानापुर रेल मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दानापुर, पटना, बाढ़, मोकामा होकर किऊल पहुंचे. किऊल में डीआरएम का गरुड़ यान तकरीबन 20 मिनट तक रुका रहा. इसके बाद डीआरएम का गरुड़ यान दानापुर की ओर रवाना हो गया. डीआरएम के विंडो निरीक्षण के दौरान किऊल रेलवे स्टेशन पर एसएम विकास कुमार चौरसिया, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, टीआइ अविनाश कुमार, रेलकर्मी पी सुबंधु समेत अन्य रेल कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










