कांग्रेसियों ने असम के सीएम का फूंका पुतला
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को चितरंजन रोड पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया
विज्ञापन
लखीसराय.
जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को चितरंजन रोड पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया. यह विरोध उनके द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दलित समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गयी अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि भाजपा की सच्चाई यह है कि वह सिर्फ दलितों और अति पिछड़ों का वोट लेती है, लेकिन जब सम्मान और हिस्सेदारी देने की बात आती है, तो इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है. न कुर्सी दी जाती है, ना सम्मान, बल्कि समय आने पर अपमानित किया जाता है. कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित, पिछड़े और वंचित समाज के सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान शत्रुधन सिंह, उचित यादव, जयप्रकाश चौहान, अलख निरंजन सिंह, जय किशोर यादव, मधेशर सिंह, दयानंद दास, चंदन कुमार, वीरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, संटू कुमार, विजय सिंह, हरेराम, कुंदन झा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










