सीआरपीएफ जवान के आकस्मिक निधन से शोक

खुटहाडीह निवासी टुनटुन पाठक के पुत्र 46 वर्षीय पुत्र सह सीआरपीएफ के जवान सुजीत कुमार का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया.
बड़हिया. प्रखंड के खुटहाडीह निवासी टुनटुन पाठक के पुत्र 46 वर्षीय पुत्र सह सीआरपीएफ के जवान सुजीत कुमार का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया. जिसके शव को अगले दिन गुरुवार को खुटहा लाया गया. जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. जानकारी अनुसार मृतक जवान इन दिनों जालंधर में पदस्थापित थे, जहां से मिली छुट्टी बाद वे ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे थे. इस क्रम में जालंधर में ही हुए हादसे के बीच जवान का निधन हो गया. परिजनों ने बताया की मृतक सुजीत कुमार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे. इसी दौरान अनियंत्रित अवस्था में नीचे गिरकर हादसे के शिकार हो गये.
पूर्व विधायक स्व. यदुवंश बाबू की पत्नी का निधन
लखीसराय. स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. यदुवंश प्रसाद सिंह की पत्नी वयोवृद्ध 99 वर्षीय सिया देवी की 31 अक्तूबर की सुबह हृदय गति रुक जाने पर मृत्यु हो गयी. उनके निधन की खबर पाकर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की अंतिम दर्शन करने को लेकर लगातार उनके पैतृक आवास पत्तनेर पहुंचने का तांता बना रहा. सबों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










