208 करोड़ की 144 योजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 19 Mar 2026 9:42 PM

विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के क्रम में गुरुवार की अपराह्न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा सोलर पावर प्लांट पहुंचे

विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के क्रम में लखीसराय पहुंचे मुख्यमंत्री, गिनायी राज्य सरकार की उपलब्धियां

लखीसराय में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाने तथा डेयरी को बढ़ावा देने की बात कही

सूर्यगढ़ा/कजरा/लखीसराय

समृद्धि यात्रा के क्रम में गुरुवार की अपराह्न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा सोलर पावर प्लांट पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ की 144 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ की 117 योजनाओं का उद्घाटन किया. सीएम ने कजरा सोलर प्लांट का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये जीविका सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर उनकी योजनाओं का जायजा लिया. मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मंत्री विजय चौधरी, क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल आदि मौजूद रहे.

39 मिनट तक मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकरीबन एक घंटा 41 मिनट विलंब से अपराह्न 1:41 बजे कजरा सोलर पावर प्लांट पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री ने सोलर पावर प्लांट कंट्रोल रूम का जायजा लिया. अपराह्न 2:04 से 2:43 बजे तक 39 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री अपराह्न 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान कर गये.

लखीसराय में औद्योगिक क्षेत्र की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीसराय जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जायेंगे. जिले में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 111 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियाें का गठन किया गया है. सभी 76 पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे. जिले के सात प्रखंडों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विशेष अस्पताल तथा सदर अस्पताल लखीसराय को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा. लखीसराय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की स्थापना की बात भी कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीसराय जिले में एक लाख 33 हजार महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार की राशि दी गयी है. उन्हें दो लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना से लखीसराय तक आने का रास्ता पहले काफी खराब था. यहां तक आने में काफी वक्त लगता था. अब स्थिति बदल चुकी है. लखीसराय में बाइपास सड़क का निर्माण कराया गया है. मुंगेर में रेल सह सड़क पुल एवं घोरघट में सड़क पुल निर्माण से लखीसराय जिले के लोगों को काफी फायदा हुआ है. यहां इंजीनियरिंग कॉलेज एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की गयी है. इसके अलावा महिला आइटीआइ, जीएनएम एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गयी है. जिले में सिंचाई सुविधाओं का विकास किया गया है. नहरों का विस्तारीकरण हुआ है. लखीसराय में म्यूजियम का निर्माण कराया गया है. सतसंडा पहाड़ पर पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. लाली पहाड़ी को संरक्षित करने का काम शुरू किया गया है. अशोक धाम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. सीएम ने हलसी एवं बड़हिया में विद्युत ग्रिड निर्माण, बड़हिया से मरांची तक सड़क का चौड़ीकरण, छह प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण आदि की चर्चा की. कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन