अवैध उत्खनन व ओवरलोड बालू के खिलाफ अभियान से हड़कंप

जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पहलवान चौक पर प्रत्येक दिन अवैध खनन एवं ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
लखीसराय. जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पहलवान चौक पर प्रत्येक दिन अवैध खनन एवं ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. डीटीओ मुकुल पंकज मणि, एमवीआई प्रतीक कुमार, एडीटीओ चांदनी कृष्णा, खनन निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ ओवरलोड एवं अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिससे कि अवैध उत्खनन करने वाले एवं ओवरलोड चलने वाले बड़े वाहनों के चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. अब तक दर्जनों वाहन को रोक कर जांच पड़ताल की गयी है. एमवीआई प्रतीक कुमार ने बताया की जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान दिन और रात चल रहा है. एक भी ओवरलोड वाहन को गुजरने नहीं दिया जा रहा है. सूचना मिली है कि नकली चालान पर भी परिवहन कराया जा रहा है, इसको लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तरह सचेत होकर जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




