सेक्स रैकेट मामले में प्राथमिकी दर्ज, 11 जुलाई को ग्रामीणों ने तीन महिलाओं को किया था पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन
सेक्स रैकेट को ले एसआई सचेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज  11 जुलाई को शहर के वार्ड नंबर 12 नया टोला से ग्रामीणों ने तीन महिलाओं को पकड़ किया था पुलिस के हवाले

पुलिस कार्रवाई का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

Lakhisarai News : लखीसराय में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Lakhisarai News : लखीसराय के पुरानी बाजार में सैक्स रैकेट पर कार्रवाई मामले में सब इंस्पेक्टर सचेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चार महिलाओं के साथ इस कांड में और भी लोग शामिल हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

मोहल्ले के लोगों की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को स्थानीय लोगों ने मोहल्ले में कथित देह व्यापार होने का आरोप लगाते हुए तीन महिलाओं को एक कमरे में रोक लिया और टाउन थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, प्राथमिकी दर्ज

पूछताछ में मिला एक और महिला का सुराग

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बालगुदर इलाके में छापेमारी कर एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार महिलाओं की संख्या चार हो गई. सभी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्राथमिकी दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश

मामले में टाउन थाना के सब-इंस्पेक्टर सचेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस बोली- नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी आएंगे गिरफ्त में

टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चार महिलाओं के अलावा अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जानकारी मिली है. उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन