लखीसराय में आज भी छाए रहेंगे बादल, आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई सलाह

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाये काले बादल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lakhisarai Weather Update :लखीसराय में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस बारिश से जहां उमस से राहत मिलेगी, वहीं सब्जी उत्पादक किसानों के लिए यह परेशानी का सबब बन गई है.

विज्ञापन

Lakhisarai Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब लखीसराय के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. लगातार हो रही बूंदाबांदी से उमस में राहत मिलेगी, लेकिन सब्जी उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है.

विज्ञापन

दिनभर बादल और बारिश के बने रहेंगे आसार

मौसम विभाग के अनुसार लखीसराय में मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा और उमस में कमी महसूस होगी.

लगातार बूंदाबांदी से सब्जी फसलों पर असर

पिछले कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी का असर खेती पर भी दिखने लगा है. विशेष रूप से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है. वहीं खेतों में कीचड़ होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं. मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है.

किसानों को खेत की तैयारी करने की सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने खेतों की जुताई कर उन्हें कुछ समय के लिए छोड़ दें. जुताई से पहले खेतों में सूखा गोबर, पुरानी राख और अन्य जैविक खाद का छिड़काव करें. इससे खेतों में मौजूद घास-फूस सड़कर प्राकृतिक खाद का काम करेगी. आगामी बारिश से जुते हुए खेतों को बेहतर लाभ मिलेगा और धान समेत अन्य खरीफ फसलों की तैयारी आसान होगी.

तापमान में रहेगा मामूली उतार-चढ़ाव

मंगलवार को लखीसराय का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव संभव है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें : बिहार के 27 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

ये भी पढ़ें : नेपाल में बारिश के बाद बढ़ा कोसी नदी का जलस्तर, वीरपुर बराज पर 1.72 लाख क्यूसेक पहुंचा डिस्चार्ज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन