नाबालिग बहन के साथ भाई करता है छेड़खानी, मां ने थाने में दिया आवेदन

प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के चकसिवगंज गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है.
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के चकसिवगंज गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भाई पर आरोप लगाया गया है कि वह अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ छेड़खानी करता है. विरोध करने पर लड़की के परिजनों को पिस्टल का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. माणिकपुर थाने में पदस्थापित चौकीदार महेंद्र साव का पुत्र राजाराम कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. लड़की की मां ने बताया कि रविवार को आरोपी उनकी लड़की को लेकर फरार हो गया. दो दिन पूर्व ही थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की बजाय मूकदर्शक बनी है. पीड़िता ने अपनी पुत्री की बरामदगी एवं इंसाफ की गुहार लगायी है. माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, सूचना मिली है कि उक्त लड़का, नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




