ePaper

कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

Updated at : 21 Dec 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव स्थित एनएच 80 मुख्य सड़क के निकट शनिवार को न्यायाधीश लिखे कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़हिया/लखीसराय. जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव स्थित एनएच 80 मुख्य सड़क के निकट शनिवार को न्यायाधीश लिखे कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है. जिन्हें स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि दोनों पीड़ित के गंभीर होने की स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. पीड़ित की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदूपुर मिर्जा चौकी वार्ड संख्या 19 निवासी सुरेश दास के 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवं मुन्ना दास का 18 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है. दोनों घायल रिश्ते में चाचा भतीजा बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार दोनों युवक बड़हिया से लखीसराय की ओर आ रहे थे. जबकि विपरीत दिशा से जा रहे न्यायाधीश के कार चालक ने ओवरटेक के प्रयास में बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया. स्थानीय ग्रामीणों की माने तो टक्कर मारने के बाद कार में सवार लोग मौके से भाग खड़े हुए. हालांकि अपनी कार को घटनास्थल पर ही छोड़ गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बड़हिया थाना एवं 112 डायल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. इधर, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ अभय राज ने बताया कि दोनों ही पीड़ित का दायां पैर पूरी तरह फैक्चर हो गया है. जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर संभव नहीं है. इसलिए बेहतर इलाज के लिए दोनों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि गाड़ी एक न्यायिक पदाधिकारी बतायी जा रही है. गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन