पिपरिया थाना के पुलिस ने दो अलग मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Author Rajesh gupta|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: 01 एवं 02-पिपरिया थाना से अभियुक्त को कोर्ट ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

पिपरिया थाना पुलिस ने मारपीट और अपहरण के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

फोटो कैप्शन 01 एवं 02-पिपरिया थाना से अभियुक्त को कोर्ट ले जाती पुलिस प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि मारपीट के मामले में रामचंद्रपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले स्व. राजकिशोर सिंह के पुत्र अभियुक्त प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया. इधर, वलीपुर गांव के रहने वाले डिगो रजक के पुत्र अभियुक्त राजा कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को एस आई रोहित रंजन के द्वारा हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. वह शादी की नीयत से किशोरी को बहला फुसला कर अपहरण करने के एक मामले में आरोपित है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन