बीएनएम कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर, शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा

Updated:
विज्ञापन

फोटो -शिविर को संबोधित करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

बीएनएम कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों ने शिक्षकों की कमी को एक प्रमुख समस्या के रूप में उठाया. प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार ने छात्रों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

लखीसराय बड़हिया. नगर स्थित बीएनएम कॉलेज में मंगलवार को लोक भवन एवं बिहार सरकार के निर्देश पर विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. आशुतोष कुमार ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. उज्जवल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी की समस्या उठाई

शिविर के दौरान प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. छात्रों ने प्रमुख रूप से महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया. विद्यार्थियों का कहना था कि कई विषयों में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण पठन-पाठन बाधित हो रहा है. उन्होंने रिक्त विषयों में जल्द शिक्षकों की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके.

प्राचार्य ने दिया समाधान का भरोसा

विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने के बाद प्राचार्य प्रो. डॉ. आशुतोष कुमार ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के हित में लगातार प्रयासरत है और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

विद्यार्थियों से सीधा संवाद रहा मुख्य उद्देश्य

विद्यार्थी सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं की जानकारी लेना और उनके निराकरण की दिशा में ठोस पहल करना था. शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन