अखिल भारतीय सिविल सेवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिहार सचिवालय का जलवा
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Mar 2026 11:46 PM
विज्ञापन
अखिल भारतीय सिविल सेवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिहार सचिवालय का जलवा
विज्ञापन
नयी दिल्ली में आयोजित सांस्कृतिक स्पर्धा में बिहार की 24 सदस्यीय टीम ने लहराया परचम, जीते कई पदक
लखीसराय. नयी दिल्ली के विनय मार्ग स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में 20 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिहार सचिवालय की 24 सदस्यीय टीम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच बिहार की टीम ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है.शास्त्रीय गायन में मृणाल रंजन ने जीता सोना
हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन में लखीसराय के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने अत्यंत प्रभावशाली प्रस्तुति देकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया. उनकी यह जीत इस प्रतियोगिता में बिहार के लिए विशेष गौरव का विषय रही. मृणाल रंजन की शास्त्रीय गायकी को निर्णायकों एवं दर्शकों द्वारा मुक्त कंठ से सराहा गया. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लखीसराय जिला प्रशासन व मीडिया जगत के लोगों ने उन्हें बधाई दी है.नाटक व वादन में भी मिली सफलता
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में बिहार के अन्य अधिकारियों ने भी अपनी मेधा का परिचय दिया. नाटक ””बाबूजी का चश्मा”” की शानदार प्रस्तुति में राजस्व विभाग की अनुभाग पदाधिकारी संगीता चंद्रा ने ””बड़ी बहू”” की भूमिका निभाते हुए उत्कृष्ट अभिनय किया. उन्हें इस भूमिका के लिए कांस्य पदक प्रदान किया गया. लाइट क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल श्रेणी में बिहार विधान परिषद के अवर सचिव राजनंदन ने गिटार वादन में अपनी दक्षता दिखाते हुए कांस्य पदक अर्जित किया.प्रशासनिक दायित्वों के साथ सांस्कृतिक प्रतिभा का संगम
बिहार के इस समग्र प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य के प्रशासनिक अधिकारी न केवल अपने विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भी देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं. राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी गयी है. पुरस्कारों का औपचारिक वितरण 25 मार्च 2026 को किया जायेगा. इस जीत से बिहार के प्रशासनिक गलियारों में हर्ष का माहौल है और भविष्य के लिए एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










