बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Updated:
विज्ञापन
बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

समाहरणालय गांधी मैदान स्थित खेल भवन में शुक्रवार को जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा आयोजित ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ का परिणाम शनिवार को जारी किया गया

विज्ञापन

उमवि गोविंदबीघा एवं उमावि बिलौरी अव्वल

लखीसराय

समाहरणालय गांधी मैदान स्थित खेल भवन में शुक्रवार को जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा आयोजित ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ का परिणाम शनिवार को जारी किया गया. परिणाम जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा ने जारी किया. नोडल शिक्षक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कक्षा छह से आठ के शामिल 51 समूह में से उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदबीघा के कुणाल कुमार एवं राजवीर कुमार ने 78 अंक प्राप्त कर प्रथम, इसी विद्यालय के किशन कुमार एवं शिव कुमार ने 76 अंक लाकर द्वितीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर की काजल कुमारी एवं इंद्रासन कुमारी तथा काजल कुमारी व खुशी कुमारी ने 75-75 प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं कक्षा नौ से बारह के समूह में शामिल 50 ग्रुप में से उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलौरी के अमित राज व चरणजीत कुमार ने 82 अंक लाकर प्रथम, विद्या भवन बालिका विद्यापीठ लखीसराय के अंकित कुमार व आदित्य राज ने 81 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय के निखिल कुमार एवं लावण्या ज्ञान के समूह में 80 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल प्रतिभागियों को रविवार से शुरू होने वाले त्रिदिवसीय बिहार दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन