कवि सम्मेलन व मुशायरा के साथ संपन्न हुआ बिहार दिवस समारोह
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 25 Mar 2026 6:51 PM
विज्ञापन
तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह 2026 का भव्य समापन स्थानीय नगर भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान इंटर कला संकाय में राज्य में सेकंड रहे चंद्रदीप हुए सम्मानित
शिक्षकों एवं स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को बनाया गरिमामय
देशभक्ति, सामाजिक सरोकारों, प्रेम और मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत कविताओं को किया गया प्रस्तुत
लखीसराय
तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह 2026 का भव्य समापन स्थानीय नगर भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. समापन कार्यक्रम के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आये प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ जिले के शिक्षकों एवं स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत डीएम मिथिलेश मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, शंकर कैमूरी साहब, सैयद इसराफिल साहब सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परंपरा पर प्रकाश डाला. समारोह के दौरान जिले के प्रतिभाशाली छात्र चंद्रदीप को जिलाधिकारी व डीईओ ने सम्मानित किया . उन्होने इंटर कला संकाय में पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया . कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम में प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया . देशभक्ति, सामाजिक सरोकारों, प्रेम और मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत कविताओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया . कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में अपार उत्साह देखने को मिला और वे पूरे समय कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. कार्यक्रम में शंकर कैमूरी साहब, सैयद इसराफिल साहब, पूनम श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश मिश्र, दशरथ महतो, प्रियंका कुमारी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया . समापन समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे . बिहार दिवस 2026 का यह तीन दिवसीय आयोजन सांस्कृतिक समृद्धि, प्रतिभा सम्मान एवं सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










