17 अप्रैल से शुरू होने वाला जनगणना कार्य को लेकर बीडीओ ने दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
17 अप्रैल से शुरू होने वाला जनगणना कार्य को लेकर बीडीओ ने दिये निर्देश

प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में 17 अप्रैल से शुरू होने वाला जनगणना कार्य को लेकर शुक्रवार को बीडीओ प्रिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रगणक व सुपरवाइजर के साथ बैठक हुई

विज्ञापन

चानन. प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में 17 अप्रैल से शुरू होने वाला जनगणना कार्य को लेकर शुक्रवार को बीडीओ प्रिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रगणक व सुपरवाइजर के साथ बैठक हुई. 17 अप्रैल से पहले चरण का जनगणना होना है. दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना अगले वर्ष एक मार्च के बीच होगी. बैठक में प्रिया कुमारी द्वारा परगणक व सुपरवाइजर को कई आवश्यक निर्देश दिये. जिसमें प्रगणक व सुपरवाइजर को भौतिक सत्यापन, नक्शा सहित कई महत्वपूर्ण तैयारी करने का निर्देश दिया गया. 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक साथ बैच में सभी प्रगणक और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीडीओ प्रिया कुमारी ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में होगा. पहले चरण के तहत 17 अप्रैल से एक में तक स्वयं जनगणना का विकल्प उपलब्ध है. इसके बाद दो मई से 31 मई तक मकान की गणना कार्य किया जायेगा.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन