तेज रफ्तार बाइक से बचने में पलटा ऑटो, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक से बचने में पलटा ऑटो, तीन घायल

तेज रफ्तार व लापरवाही एक बार फिर हादसे की वजह बनी

विज्ञापन

बड़हिया तेज रफ्तार व लापरवाही एक बार फिर हादसे की वजह बनी. बड़हिया से अपने घर पाली लौट रही सवारियों से भरी सीएनजी ऑटो शनिवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खायी में पलट गयी. इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, पाली निवासी शंकर महतो की पत्नी 49 वर्षीय रेणु देवी बड़हिया से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं. उनके साथ उसी गांव के 22 वर्षीय नीतीश कुमार और 40 वर्षीय पिंकी देवी भी वाहन में मौजूद थे. रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे खायी में जा पलटा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक ने रेणु देवी की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर जांच के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ————————————————————————————————-

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन