ePaper

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Updated at : 04 Jul 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

प्रखंड कार्यालय परिसर से आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर से आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया. डीडीसी कुंदन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी ओमप्रकाश आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली में हाथों में पोस्टर लिए आंगनबाड़ी सेविकाएं लोगों को पोषण के प्रति जागरूक कर रही थी. रैली में सेविकाओं के द्वारा हरी सब्जी खानी है, एनीमिया दूर भगाना है, संतुलित आहार खाना है, कुपोषण दूर भगाना है, सही पोषण, देश रौशन जैसे नारे लगाये गये. रैली प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर एनएच 80 होकर आईसीडीएस कार्यालय तक गयी. मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार, सीडीपीओ रीना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन