किऊल नदी की खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग

किऊल नदी की खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग
शिवलिंग खंडित होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने शुरू की पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल
मई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है महायज्ञ, सफाई कार्य के दौरान मजदूरों को दिखा शिव स्वरूप
लखीसराय. शहर के नयी बाजार स्थित सूर्यनारायण घाट अंतर्गत किऊल नदी में मंगलवार को यज्ञ स्थल पर जेसीबी से कार्य करने के क्रम में शिवलिंग निकला. हालांकि शिवलिंग को खंडित बताया जा रहा है. बावजूद इसके, जानकारी मिलते ही लोग शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने लगे. शिवलिंग निकलने की चर्चा पूरे शहर में होने लगी. सूचना प्राप्त होते ही लोग सूर्यनारायण घाट की ओर चल पड़े. बता दें कि मई के तीसरे सप्ताह में सूर्यनारायण घाट पर महायज्ञ शुरू होने वाला है. इसके लिए जेसीबी से साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया था. इसी क्रम में मजदूरों को शिवलिंग दिखाई दिया. इसके बाद यह बात आग की तरह फैल गयी तथा शिवलिंग के दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










