19 अप्रैल से शुरू होगा आंबेडकर समग्र सेवा अभियान

Updated:
विज्ञापन

19 अप्रैल से शुरू होगा आंबेडकर समग्र सेवा अभियान

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड में महादलित समुदाय को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत 19 अप्रैल से की जा रही है. अभियान के पहले चरण में प्रखंड के पांच स्थानों-एजनिघाट, पाली, नगर के खुशहाल टोला, खुटहा पूर्वी के कल्याणपुर और गंगासराय में विशेष शिविर लगाये जायेंगे. बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि यह अभियान हर टोला, हर परिवार हर सेवा के संकल्प के साथ संचालित होगा. शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महादलित बस्तियों में निवासरत कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाय. शिविर से पहले प्रत्येक स्थान पर शिविर प्रभारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र और शिक्षा सेवकों की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. इस दौरान लाभुकों से राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और श्रम कार्ड जैसी 22 प्रमुख योजनाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुल 67 महादलित टोलों को कवर करने के लिए 33 विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे. यह शिविर प्रत्येक बुधवार और शनिवार को लगाये जायेंगे. शिविरों में योजनाओं के तहत त्वरित लाभ के साथ-साथ बिजली, पानी, शौचालय और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने महादलित समुदाय से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन