हल्की बारिश में अभयपुर-धरहरा पथ हुआ कीचड़मय

अभयपुर रेलवे स्टेशन से कजरा एवं धरहरा को जोड़ने वाली सड़क अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास हल्की-फुल्की बरसात में भी पूरी कीचड़मय हो गयी है.
पीरीबाजार. अभयपुर रेलवे स्टेशन से कजरा एवं धरहरा को जोड़ने वाली सड़क अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास हल्की-फुल्की बरसात में भी पूरी कीचड़मय हो गयी है. जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अभयपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने मिट्टी गिरे होने के कारण हल्की बरसात में ही लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि बरसात के पूर्व यदि सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया तो लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो जायेगा. जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि हल्की-फुल्की बरसात में भी अभी वाहन चालक तथा पैदल चलने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को तो सुबह से लगभग 4 से 5 बाइक सवार उस सड़क में गिरकर चोटिल हो चुके हैं. वहीं लोग बरसात के पूर्व ही सड़क निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं. जिससे आवागमन में समस्या उत्पन्न नहीं हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




