देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के देर रात पुलिस ने कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है
हलसी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के देर रात पुलिस ने कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का पहचान चौरही गांव निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ सालो सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप हुई है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौरही के शेख सिंह के झोपड़ी के पास एक युवक कट्टा के साथ घूम रहा है. तरहारी पिकेट सहायक अवर निरीक्षक विनोद पासवान, पीसी अशोक सिंह, शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस बल के मौके पर पहुंचा. युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि चौड़ही गांव निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शालो सिंह के पुत्र रोहित कुमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










