निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित न्यू चित्रांश सेवा सदन नामक क्लिनिक में प्रसव के दौरान एक 20 वर्षीय महिला की मौत हो गयी.
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित न्यू चित्रांश सेवा सदन नामक क्लिनिक में प्रसव के दौरान एक 20 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. आक्रोशित मृतका के परिजनों ने उक्त क्लिनिक के पास शव के साथ हंगामा किया. मृतका के परिजन क्लिनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मृतका मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव के रहने वाले गौरव कुमार की पत्नी पूजा कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी. मृतका को पहला संतान होने वाला था.
दरअसल प्रसव के लिए आयी मृतका को शनिवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा से सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया था. मृतका के परिजनों का आरोप है कि उन्हें आशा कार्यकर्ता पूनम कुमारी एवं उनकी बहन आशा कार्यकर्ता दयमंती कुमारी द्वारा भ्रमित कर सदर अस्पताल लखीसराय की बजाय सूर्यगढ़ा के न्यू चित्रांश सेवा सदन नामक निजी क्लीनिक ले जाया गया. जहां ऑपरेशन के द्वारा महिला का प्रसव कराया गया. ऑपरेशन के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी. बाद में निजी क्लीनिक संचालक प्रसूता को इलाज के लिए जमालपुर ले गये. प्रसूता की कब मौत हो गयी इसका पता ही नहीं चला. रविवार की सुबह करीब सात बजे परिजनों को प्रसूता की मौत हो जाने की जानकारी मिली.थाना में दिया आवेदन, लापरवाही का लगाया आरोप
मामले को लेकर मृतका के भाई हुसैना निवासी चाहो महतो के पुत्र सनोज कुमार द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि आशा कार्यकर्ता पूनम कुमारी पति प्रदीप मंडल एवं सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मी के द्वारा बहला फुसलाकर अच्छे डॉक्टर से प्रसव करवा देने की बात का प्रसूता को न्यू चित्रांश सेवा सदन लाया गया. यहां ऑपरेशन के नाम पर 35 हजार रुपये जमा करवाया गया. बताया गया कि डाक्टर पृथ्वीराज एवं डॉक्टर शैलेश कुमार सुमन द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा, लेकिन बगैर डॉक्टर के क्लिनिक संचालक पुष्पम कुमारी उर्फ रीमा कुमारी पिता धनेश्वर प्रसाद वर्मा के द्वारा स्वयं फर्जी जांच कर ऑपरेशन कर दिया गया. लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो गयी. इधर, थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया की एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










