ePaper

बच्चों के पोषण स्तर में सुधार को ले 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Updated at : 02 Feb 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के पोषण स्तर में सुधार  को ले  14 अप्रैल तक चलेगा अभियान

प्रखंड कार्यालय परिसर में आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम संपूर्ण नेता अभियान 2.0 का शुभारंभ सोमवार को किया गया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर में आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम संपूर्ण नेता अभियान 2.0 का शुभारंभ सोमवार को किया गया. जिसका उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, नोडल पदाधिकारी आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम बिहार-झारखंड नीति आयोग भारत सरकार के दिव्यांशु कुमार, सूर्यगढ़ा नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. यहां सबसे पहले डीएम एवं अन्य आगत अतिथियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इसके बाद बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप द्वारा डीएम सहित अन्य आगत अतिथियों को चादर देखकर एवं पौध भेंट कर उनका अभिवादन किया गया. यह अभियान 28 जनवरी से शुरू हुआ है और 14 अप्रैल तक चलेगा. इसके अंतर्गत 10 सप्ताह के अंदर सभी चिह्नित सूचकांकों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है. अभियान का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, स्वच्छता व शिक्षा में सहभागिता बढ़ाना, पशु पालकों की आय एवं पशु स्वस्थ को सुदृढ करना है. अभियान के तहत बाल पोषण और स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी सुविधाएं, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था तथा गोवंशीय पशुओं के एफएमडी टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

डीएम ने लगाये गये स्टॉल का किया निरीक्षण

कार्यक्रम में आईसीडीएस स्वास्थ्य शिक्षा एवं जीविका द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये टीएलएम का डीएम ने बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों से उनके प्रदर्श के संबंध में पूछताछ की. स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्लॉट में डीएम ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया. कार्यक्रम में डीएम द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 की शपथ दिलायी गयी. बैलून उड़ाकर संपूर्ण का अभियान 2.0 का प्रदर्शन किया गया.

गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल हुए डीएम

आईसीडीएस द्वारा लगाये गये स्लॉट में इस मौके पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें डीएम, डीडीसी, एसडीएम संहिता अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, व्यापार मंडल सूर्यगढ़ा के अध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम उर्फ पंकज, उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद, रौशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा सहित कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
SHARATH TRIPATHI

लेखक के बारे में

By SHARATH TRIPATHI

SHARATH TRIPATHI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन