आवास योजना में लक्ष्य का 98.10 प्रतिशत आवास निर्माण कार्य पूर्ण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 7:10 PM
प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने आवास कर्मियों के साथ आवास निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर बैठक की.
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने आवास कर्मियों के साथ आवास निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर बैठक की. जिसमें लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक अजीत कुमार, रवि कुमार, संतोष पांडे, विजय कुमार, अमन कुमार, मिंटू देवी उपस्थित थीं. समीक्षा के दौरान पाया गया कि आवास योजना में लक्ष्य के अनुरूप 98.10 प्रतिशत आवास योजना के लाभुकों के द्वारा आवास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है. मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा हो चुका है. वहीं मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना अंतर्गत भी शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है. जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 16/17 से 21/ 22 के कुल 60 लाभार्थी अभी तक आवास निर्माण का कार्य पूरा नहीं किये हैं. वह भी अगले माह तक पूरा कर लेंगे. इसके उपरांत रामगढ़ चौक प्रखंड आवास योजना के तहत सौ प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लेगा. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि आवास सहायक के लगातार प्रयास यह लक्ष्य या प्राप्त हुआ है. अगले माह तक हम लोग आवास योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










