आज से फिर गूंजेगी शहनाई की आवाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : 14 अप्रैल शुक्रवार से सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही खड़मास समाप्त होगा और एक माह के बाद फिर शहनाइयों की गूंज सुनायी देगी. ज्योतिषाचार्य सह राष्ट्रीय कथावाचक उमाशंकर व्यास जी ने बताया कि 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में है. इस राशि में जब तक सूर्य रहेगा लगन […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : 14 अप्रैल शुक्रवार से सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही खड़मास समाप्त होगा और एक माह के बाद फिर शहनाइयों की गूंज सुनायी देगी. ज्योतिषाचार्य सह राष्ट्रीय कथावाचक उमाशंकर व्यास जी ने बताया कि 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में है. इस राशि में जब तक सूर्य रहेगा लगन नहीं होगा. सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद पुन: शहनाई की गूंज शुरू होगी, यहजून तक ढ़ाई माह गुंजेगी.
चार जुलाई से चार माह तक बंद हो जायेगी गूंज
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि चार जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद चार माह तक मांगलिक कार्य प्रतिबंधित रहेगा. इसमें भगवान श्री हरि विष्णु क्षीर सागर में शयन करने चाले जाते हैं और वे देवोत्थान एकादशी के दिन जगते है. इसके बाद फिर मांगलिक कार्य शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




