सजायाफ्ता कैदियों की हरकतों से परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को प्रताड़ित करने का आरोप लगाने के िलए खुद को ही जख्मी कर लेते हैं कैदी लखीसराय : मंडल कारा लखीसराय में दो वर्ष से अधिक समय से बंद सजायाफ्ता कैदी अरविंद यादव की हरकतों से जेल प्रशासन काफी परेशान है. वह बार-बार पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाने के लिए स्वयं ही अपने शरीर […]
विज्ञापन
पुलिस को प्रताड़ित करने का आरोप लगाने के िलए खुद को ही जख्मी कर लेते हैं कैदी
लखीसराय : मंडल कारा लखीसराय में दो वर्ष से अधिक समय से बंद सजायाफ्ता कैदी अरविंद यादव की हरकतों से जेल प्रशासन काफी परेशान है. वह बार-बार पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाने के लिए स्वयं ही अपने शरीर को जख्मी करता रहता है. भादवि की धारा 376 में आजीवन कारावास की सजा काट रहा अरविंद शनिवार की शाम नंबर बंदी कार्य के दौरान अपने हाथ को जख्मी करते हुए पकड़ा गया. उसने एक छोटा सा लोहे का छड़ व सीसे के टुकड़ा से अपने हाथ को जख्मी कर लिया है
. इस संबंध में जेल अधीक्षक ललन सिन्हा ने बताया कि उसके गलत हरकतों के कारण ही जेलर उदय नारायण सिंह ने जांच पड़ताल मे दोषी पाकर उसे नौ नंबर कैदी वार्ड से दो नंबर कैदी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया. लेकिन वह पुन: नौ नंबर वार्ड में जाने की जिद पर अड़ा हुआ है और कोर्ट में दिखाने को लेकर जख्म पैदा करने में लगा है. इसके ऊपर पूर्व में भी मामला दर्ज कराया गया था. पुन: इस हरकत पर कवैया थाना में मामला दर्ज करने के लिए भेजा जा रहा है. फिलहाल जेल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ राजकुमार द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने लिखित जानकारी मिलने से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




