जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ तनाव

खैरा : थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में नदी किनारे स्थित एक जमीन पर मंदिर निर्माण किये जाने से रविवार को दो पक्ष के लोगों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया.दोनों पक्ष के लोग उक्त जमीन को अपना बताने में लगे हुए थे.जानकारी के अनुसार नदी किनारे एक पक्ष के लोगों के द्वारा हनुमान मंदिर […]
खैरा : थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में नदी किनारे स्थित एक जमीन पर मंदिर निर्माण किये जाने से रविवार को दो पक्ष के लोगों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया.दोनों पक्ष के लोग उक्त जमीन को अपना बताने में लगे हुए थे.जानकारी के अनुसार नदी किनारे एक पक्ष के लोगों के द्वारा हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया.तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे अपना जमीन बताते हुए कार्य बंद करने को कहा.दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे लेकर थाना में भी
आवेदन देकर निर्माण कार्य बंद कराने को कहा.मौके पर पुलिस निर्माण कार्य को बंद कराने का प्रयास किया.लेकिन पहले पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये और संगठित हो कर पुलिस के प्रति विरोध प्रकट किया.तभी थाना की पुलिस द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया.स्थिति की नाजुकता को समझते हुए एसपी जयंतकांत,डीडीसी सतीश कुमार,एसडीपीओ निसार अहमद शाह सहित कई थाना की पुलिस वहां पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




