इधर पूर्वा एक्सप्रेस के कई एसी बाॅगियों में छात्रों ने की तोड़फोड़

Published at :08 Mar 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
इधर पूर्वा एक्सप्रेस के कई एसी बाॅगियों में छात्रों ने की तोड़फोड़

झाझा : सोमवार देर शाम हावड़ा-दानापुर रेलखंड के मननपुर स्टेशन पर छात्रों ने डाउन नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस के ऐसी कोच में जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान छात्रों ने कोच में चल रहे टीटीइ व सुरक्षा बल और रेलवे यात्रियों के साथ गाली-गलौज के साथ अभद्र व्यवहार भी किया. आरपीएफ जवानों ने झाझा आरपीएफ […]

विज्ञापन

झाझा : सोमवार देर शाम हावड़ा-दानापुर रेलखंड के मननपुर स्टेशन पर छात्रों ने डाउन नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस के ऐसी कोच में जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान छात्रों ने कोच में चल रहे टीटीइ व सुरक्षा बल और रेलवे यात्रियों के साथ गाली-गलौज के साथ अभद्र व्यवहार भी किया. आरपीएफ जवानों ने झाझा आरपीएफ पोस्ट में चार परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

घटना की पुष्टि करते हुए आरपीएफ निरीक्षक जीके झा ने बताया कि राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर के दर्जनों छात्र लखीसराय स्थित बालिका विद्यापीठ से परीक्षा देकर उक्त ट्रेन के ऐसी थ्री टायर कोच संख्या बी 2 में अनधिकृत रूप से सवार हो कर हो-हल्ला करने लगे. सफर कर रहे यात्रियों ने इसका विरोध किया तो छात्र आक्रोशित हो कर गाली-गलौज करने लगे. यात्रियों ने कोच में सफर कर रहे टीटीइ और सुरक्षाकर्मी राजेश कुमार को जानकारी दी. टीटीइ और सुरक्षाकर्मी के द्वारा समझाने का प्रयास करने पर छात्र दोनों कर्मचारियों से भी उलझ गये. तभी गाड़ी के मननपुर पहुंचते ही छात्र चेन पुलिंग कर नीचे उतरे व पत्थरबाजी शुरू कर दी.

इधर पूर्वा एक्सप्रेस…
इस कारण रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. कई यात्री अपनी जान बचाने को लेकर सीट के नीचे तथा इधर-उधर भागने लगे. पत्थरबाजी में उक्त कोच के कई खिड़कियों के शीशे टूट गये. घटना को देख अन्य सुरक्षा कर्मियों ने सफर कर रहे यात्रियों के सहयोग से एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार छात्र ने अपना नाम दिनेश कुमार घर नगरदार, थाना रामपुर, जिला लखीसराय बताया. उक्त युवक ने इस घटना में नगरदार निवासी विक्की कुमार, मननपुर के गुड्डू कुमार व टांड़ के अधिक कुमार के शामिल होने की बात बतायी. इस बाबत आरपीएफ निरीक्षक जीके झा ने बताया कि उक्त छात्र का उम्र 15 वर्ष से कम होने के कारण बांड पर छोड़ दिया गया है. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन