रंगदारी विवाद में चली गोलियां, थानाध्यक्ष पर भी ताना हथियार

Published at :24 Apr 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी विवाद में चली गोलियां, थानाध्यक्ष पर भी ताना हथियार

हथियार खरीदने के लिए बताया जा रहा है. रकम नहीं देने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले लिया

विज्ञापन

बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में शुक्रवार दिन दहाड़े की घटना

घटना के बाद अपराधी दियारा की ओर हो गये फरार

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव स्थित एनएच 80 किनारे स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे रंगदारी का मामला बताया जा रहा है. अपराधियों द्वारा पहाड़पुर निवासी गोलू कुमार से कथित तौर पर करीब पांच लाख रुपये की मांग की गयी थी, जिसे हथियार खरीदने के लिए बताया जा रहा है. रकम नहीं देने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर करीब आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. बताया जा रहा है कि इस वारदात में कुख्यात टीटू उर्फ धमाका गिरोह के सदस्य शामिल थे. घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन अपराधियों ने उनके सामने भी हथियार लहराते हुए दुस्साहस का परिचय दिया और मौके से स्कॉर्पियो वाहन पर सवार होकर खुटहा दियारा की ओर फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखे बरामद किये हैं, जिससे फायरिंग की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा रहा है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मंदिर के पास स्थित एक गुमटी में संदिग्ध गतिविधियां चलती थीं, जहां से इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई. एसडीपीओ शिवम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है.40 लीटर शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तारचानन. स्थानीय पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ जानकीडीह गांव के रहने वाले महेंद्र यादव के पुत्र बाइक सवार तस्कर विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्कर को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया. चानन थाना में कांड संख्या 71/26 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया. शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

———————————————————————–

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन