नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को किया उजागर: सुषमा साहू

Published at :24 Apr 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को किया उजागर: सुषमा साहू

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रहा है,

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक प्रेस वार्ता में कही बातें

भाजपा द्वारा आयोजित किया गया था नारी शक्ति सम्मेलन सह प्रेस वार्ता

लखीसराय. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के नया बाजार स्थित होटल कृष्णा में भाजपा की ओर से नारी शक्ति सम्मेलन सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू उपस्थित रहीं. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह कर रहे थे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुषमा साहू ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रहा है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संसद में इस महत्वपूर्ण नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है. कांग्रेस कभी भी महिलाओं को वास्तविक अधिकार नहीं देना चाहती, बल्कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनके नाम का उपयोग करती रही है. उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं यह समझ चुकी हैं कि कौन उनके अधिकारों के साथ खड़ा है और कौन केवल दिखावा करता है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को वास्तविक भागीदारी देने का काम केवल भाजपा ने किया है.

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के मुद्दों पर केवल वादों तक सीमित रहा है. जब वास्तविक निर्णय लेने का समय आता है, तब वे पीछे हट जाते हैं. यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक और निर्णायक भूमिका देने वाला है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है. वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को दबाने का काम किया है, लेकिन अब समय बदल चुका है। देश की महिलाएं जागरूक हैं और वे ऐसे दलों को करारा जवाब देंगी जो उनके सशक्तिकरण में बाधा बनते हैं. नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों की नयी पहचान है. कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, जिला प्रवक्ता मनोरंजन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, वार्ड पार्षद शोभा रानी, मंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास आनंद साहू, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, प्रेम कुमार, गोपी कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. —————————————————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन