8 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

बरामद शराब के साथ तस्कर को मेदनीचौकी पुलिस थाना लायी,
मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को 8 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देवघरा चंद्रटोला निवासी विजय महतो के पुत्र विकास महतो को 8 लीटर देसी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब के साथ तस्कर को मेदनीचौकी पुलिस थाना लायी, फिर मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 62 /26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———————————————————————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










