सड़क हादसे में दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना . अलग-अलग जगहों पर हुई घटना में आठ जख्मी बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास एनएच 80 पर हुई घटना में एक की मौत हो गयी. हादसे में घायल दो लोगों को पटना रेफर किया गया है. वहीं सूर्यगढ़ा में हुए एक अन्य हादसे में एक महिला की मौत हो गयी वहीं […]
विज्ञापन
दुर्घटना . अलग-अलग जगहों पर हुई घटना में आठ जख्मी
बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास एनएच 80 पर हुई घटना में एक की मौत हो गयी. हादसे में घायल दो लोगों को पटना रेफर किया गया है. वहीं सूर्यगढ़ा में हुए एक अन्य हादसे में एक महिला की मौत हो गयी वहीं एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी है.
बड़हिया : शनिवार की देर शाम प्रखंड के पहाड़पुर गांव के पास एनएच 80 पर दो बाइक की आपस में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ घायलों का बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम लगभग छह बजे पहाड़पुर गांव के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गयी. जिसमें एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरे बाइक पर सिर्फ चालक था़
सिंगल लोड बाइक तीन सवार बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने में सफल रहा़ जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर सवार तीन लोगों में बड़हिया प्रखंड के हृदनबीघा गांव निवासी भज्जन पासवान का 30 वर्षीय पुत्र बिरजू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा अन्य दो सवार पड़ोसी गांव रामनगर निवासी पीतांबर महतो के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार तथा आंनदी यादव के 18 वर्षीय पुत्र दशरथ कुमार को गंभीरावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया़ जहां उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों की प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया़
इस संबंध बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने घटना को पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को तत्काल सूचित किया और घायल को अस्पताल पहुचाने में अहम भूमिका निभायी. घायलों को परिजनों के साथ पीएमसीएच रवाना किया गया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेजा गया है़
सड़क हादसे में परीक्षार्थी घायल : मेदनीचौकी. शनिवार को मैट्रिक परीक्षा देकर लखीसराय से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार एक 19 वर्षीय युवक एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा प्रखंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के भिड़हा ग्रामवासी आनंदी महतो के पुत्र पीयूष कुमार को सूर्यगढ़ा पीएचसी में भरती कराया गया. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जख्मी युवक खतरे से बाहर है.
सड़क हादसे में तीन युवक घायल : मेदनीचौकी. शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक एक अज्ञात वाहन से टकरा कर जख्मी हो गये. तीनों युवकों को सूर्यगढ़ा पीएचसी में भरती कराया गया, जिनमें किऊल निवासी अशोक राम के पुत्र विपिन कुमार, वृंदावन किऊल निवासी रामानंद यादव के पुत्र अमित कुमार यादव व स्व सुरेश गुप्ता के पुत्र संतोष गुप्ता शामिल हैं. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ सुभाष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तीनों जख्मी युवक खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




