बाइक ने महिला को मारी ठोकर, मौत

सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जबकि एक मैट्रिक की परीक्षार्थी छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शुक्रवार की देर शाम सूर्यगढ़ा लखीसराय एनएच 80 पर रतनुपुर ढाला के समीप बाइक के ठोकर से महिला की मौत हो गयी. […]
सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जबकि एक मैट्रिक की परीक्षार्थी छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शुक्रवार की देर शाम सूर्यगढ़ा लखीसराय एनएच 80 पर रतनुपुर ढाला के समीप बाइक के ठोकर से महिला की मौत हो गयी. मृतका की शिनाख्त रतनुपुर नया टोला निवासी सत्यदेव भगत की पत्नी मंजूद देवी के रुप में हुई. मामले को लेकर रिश्तेदार शंभू भगत ने सूर्यगढ़ा थाना में मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के मुताबिक महिला घटना की शाम अपने खेत से सरसों लाने के लिए एनएच 80 से उत्तर दिशा जा रही थी.
तभी लखीसराय की ओर से बीआर 53-बी 8616 नंबर की टीवीएस अपाची बाइक चालक की लापरवाही से महिला को बाइक से ठोकर लग गयी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय ले जाने के क्रम में मोहमदपुर गांव के समीप उसकी मौत हो गयी. इधर दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया. बाइक को स्थानीय लोगों ने जब्त कर सूर्यगढ़ा पुलिस को सौंप दिया. इधर शनिवार की सुबह मैट्रिक परीक्षा देने सूर्यगढ़ा से लखीसराय जा रही एक बाइक मानो गांव के समीप बकरी को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर पलट गयी जिसमें सूर्यगढ़ा बाजार निवासी राजेश स्वर्णकार की पुत्री श्रृष्टि कुमारी व बाइक चालक जख्मी हो गये. घायल का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में किया गया. बाइक की ठोकर से बकरी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




