चार वाहन जब्त एक गिरफ्तार

Published at :04 Mar 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
चार वाहन जब्त एक गिरफ्तार

बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस रणनीति के तहत एएसपी अभियान ने सूर्यगढ़ा व टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इसमें एएसपी अभियान के साथ सूर्यगढ़ा व चानन थानाध्यक्षों ने अहम भूमिका निभायी. लखीसराय : गुरुवार की देर शाम जिले के एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा व चानन थाना पुलिस ने बालू […]

विज्ञापन

बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस रणनीति के तहत एएसपी अभियान ने सूर्यगढ़ा व टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इसमें एएसपी अभियान के साथ सूर्यगढ़ा व चानन थानाध्यक्षों ने अहम भूमिका निभायी.

लखीसराय : गुरुवार की देर शाम जिले के एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा व चानन थाना पुलिस ने बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर बालू की तस्करी कर रहे चार वाहनों को जब्त करने के साथ एक वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है़ हालांकि इस छापेमारी अभियान में तीन वाहनों के चालक भागने में सफल रहे़ जब्त किये गये वाहनों में तीन ट्रैक्टर व एक ट्रक शामिल है़ इस संबंध में शुक्रवार कोर अपने कार्यालय कक्ष में एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा़ उन्होंने कहा कि बालू माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी वरीय पराधिकारी चिंतित हैं और प्रत्येक पदाधिकारी सप्ताह में दो दिन बालू उत्खनन में लगे लोगों पर सिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं.

इसी के तहत गुरुवार की देर शाम सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दैताबांध के पास छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रक व एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया़ वहीं ट्रैक्टर के साथ वाहन मालिक चननरियां गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र अरविंद कुमार यादव को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है़ दोनों वाहनों सहित वाहन मालिक अरविंद यादव को सूर्यगढ़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया़

वहीं दूसरी ओर टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक-रेहुआ पथ पर किशनपुर गांव के पास से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर व एक अन्य बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया गया़ इस दौरान पुलिस को देखते ही चालक व मजदूर गाड़ी छोड़कर फरार हो गये़ वहीं जब्त किये हुए दोनों ट्रैक्टर को एएसपी अभियान द्वारा टाउन थाना को सौंप दिया गया़ इस संबंध में एएसपी अभियान ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाने के लिए एक बड़े प्रयास की जरूरत है़

जिस पर शीघ्र ही अमल किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि गुरुवार को बालू माफियाओं के खिलाफ इस विशेष अभियान में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार सिंह व चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार का सराहनीय प्रयास रहा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन