30 हजार की ठगी कर उचक्का फरार

Published at :02 Mar 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
30 हजार की ठगी कर उचक्का फरार

लखीसराय : शहर के नया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अपने खाता से 30 हजार रुपये की निकासी कर जिले के पिपिरया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अपने घर जा रही महिला से एक ठग द्वारा सोमवार को ठगी कर फरार हो जाने का मामला कवैया थाना में दर्ज कराया गया है. इस संबंध […]

विज्ञापन

लखीसराय : शहर के नया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अपने खाता से 30 हजार रुपये की निकासी कर जिले के पिपिरया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अपने घर जा रही महिला से एक ठग द्वारा सोमवार को ठगी कर फरार हो जाने का मामला कवैया थाना में दर्ज कराया गया है. इस संबंध में ठग का शिकार हुई रामचंद्रपुर निवासी पृथ्वीराज सिंह की पत्नी द्रौपदी देवी ने बताया

कि बाइक चालक सवार ठग मेरे दामाद पनघारा गांव के पहचान का बताकर मुझे उनसे मिलाने के लिए बैंक के पास से ही बाइक पर बैठा लिया और हाथ में पकड़े थैला जिसमें पैसा रखा हुआ था को डिक्की में रखवा लिया और कुछ दूर जाकर एक होटल के पास मुझे उतार दामाद को बुलाने की बात कही और वह फरार हो गया. महिला ने बताया कि थैला में राशि के अलावे मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन