कदाचारमुक्त हो परीक्षा : मुख्य सचिव

Published at :01 Mar 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
कदाचारमुक्त हो परीक्षा : मुख्य सचिव

कदाचारमुक्त परीक्षा लेने के लिए दी जायेगी हरसंभव सहायता समुचित वीडियो कैमरे की करें व्यवस्था, धारा 144 के तहत सीमा की करें बैरिकेटिंग मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले के सभी विभागों की समीक्षा की लखीसराय : बुधवार से शुरू हो रहे मैट्रिक परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए केंद्राधीक्षक को हरसंभव सहायता […]

विज्ञापन

कदाचारमुक्त परीक्षा लेने के लिए दी जायेगी हरसंभव सहायता

समुचित वीडियो कैमरे की करें व्यवस्था, धारा 144 के तहत सीमा की करें बैरिकेटिंग
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले के सभी विभागों की समीक्षा की
लखीसराय : बुधवार से शुरू हो रहे मैट्रिक परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए केंद्राधीक्षक को हरसंभव सहायता करें. उक्त बातें मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी विभागों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मासिक समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कही़ इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी सुनील कुमार को कहा कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था करें. इसके लिए जरूरत के अनुसार वीडियो कैमरा की व्यवस्था अवश्यक करें,
इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं हो़ इसके साथ ही उन्होंने केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए कनात से एक घेरा बनाने का भी निर्देश दिया, जहां महिलाएं ही छात्राओं की जांच करें. इसके लिए सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित भी करने को कहा गया़ इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के साथ ही दायरे को बैरिकेटिंग करने को कहा तथा बैरिकेटिंग के बाहर ही छात्र-छात्राओं के अभिभावक को रखने की व्यवस्था हो. इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए समुचित राशि को उपलब्ध कराया जायेगा, राशि की चिंता नहीं करनी है़ मैट्रिक परीक्षा के अलावा मुख्य सचिव ने जिले के सभी विभागों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से मासिक रिपोर्ट की जानकारी ली़
मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद, एडीएम किशोरी चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजु प्रसाद, डीपीएम मो खालिद हुसैन सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन