शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Published at :27 Feb 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

मौके पर दो वाहन व चार मोबाइल जब्त लखीसराय : होली के पर्व नजदीक आते ही चोरी छिपे शराब के कारोबार में संलिप्त धंधेबाज झारखंड से शराब की खेप मंगाकर स्टॉक करने में लग गये हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस भी इनकी धड़-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दी है़ जगह-जगह वाहन चेकिंग व गुप्त […]

विज्ञापन

मौके पर दो वाहन व चार मोबाइल जब्त

लखीसराय : होली के पर्व नजदीक आते ही चोरी छिपे शराब के कारोबार में संलिप्त धंधेबाज झारखंड से शराब की खेप मंगाकर स्टॉक करने में लग गये हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस भी इनकी धड़-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दी है़ जगह-जगह वाहन चेकिंग व गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है़ जिसमें शराब के साथ-साथ इसके धंधेबाज भी गिरफ्तार हो रहे हैं.
शनिवार की आधी रात को भी गुप्त सूचना के आधार पर कवैया पुलिस ने जमुई मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब तस्करों की घेराबंदी की व इस अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की़ पुलिस को झारखंड के बोकारो सिटी सेक्टर 02 से सूर्यगढ़ा के लिए तीन-चार चार पहिया वाहनों से भारी मात्रा में शराब लेकर आने की सूचना मिली थी़
जिसके बाद एसपी अशोक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया़ जिस दौरान जमुई मोड़ पर एक कार व एक सूमो में शराब के साथ युवकों को गिरफ्तार किया गया़ जबकि एक लाल रंग की होंडा सिटी कार समेत सूर्यगढ़ा प्रखंड के कटेहर गांव निवासी अजय यादव का पुत्र बिट्टू कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा़
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कवैया थाना में पत्रकारों को बताया कि जब्त किये गये दोनों वाहनों में सीट के नीचे छुपा कर रखा गया 130 लीटर विदेशी शराब व 300 लीटर देसी शराब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है़ इसमें जमुई जिले के सोनो केवाल निवासी विजय कुमार का पुत्र विक्की व अमित कुमार के साथ सारण जिले के नया छपरा दरियापुर के स्व कालेश्वर यादव का पुत्र अमरजीत यादव शामिल हैं. वहीं बरामद शराब के संबंध में एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार शराब तस्करों ने बताया कि होली को लेकर सूर्यगढ़ा में एक बड़ा स्टॉक जमा करने की योजना थी़
गिरफ्तार युवकों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी सूर्यगढ़ा में शराब की खेप पहुंचायी गयी थी़ एसपी ने बताया कि फरार बिट्टू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है़ उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा अवर निरीक्षण ब्रजनंदन सिंह, सहायक अवर निरीक्षक लव कुमार सिंह, हरिहर मिश्रा, सुरेंद्र कुमार पासवान को पुरस्कृत किया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन