मृत बच्चा पैदा होने के सदमे से प्रसूता की मौत

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सहुर गांव निवासी राजेंद्र तांती की विवाहित पुत्री लक्ष्मी देवी ने मंगलवार को सूर्यगढ़ा पीएचसी में डिलेवरी के दौरान एक मृत बच्चे को जन्म दिया़ जन्म के बाद वह लगातार अपने बच्चे को देखने की जिद कर रही थी़ जिस पर उसकी मां द्वारा बच्चे को बीमार […]
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सहुर गांव निवासी राजेंद्र तांती की विवाहित पुत्री लक्ष्मी देवी ने मंगलवार को सूर्यगढ़ा पीएचसी में डिलेवरी के दौरान एक मृत बच्चे को जन्म दिया़ जन्म के बाद वह लगातार अपने बच्चे को देखने की जिद कर रही थी़ जिस पर उसकी मां द्वारा बच्चे को बीमार बताते हुए उसे चिकित्सक के पास ले जाने की बात कह रही थी,
लेकिन इसी बीच किसी तरह लक्ष्मी को बच्चे के मौत हो जाने की बात की जानकारी मिली जिस सदमें को वह बरदास्त नहीं कर सकी व उसकी हालत खराब होने लगी़ जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां पहुंचने से पूर्व उसकी मौत हो गयी़ लक्ष्मी की शादी बेगूसराय जिले के फुलवरिया गाछी टोला बरौनी के संतोष तांती से हुई थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




