पीरीबाजार में जाम से लोगों को नहीं मिल रही निजात

Updated:
विज्ञापन
पीरीबाजार में जाम से लोगों को नहीं मिल रही निजात

पीरीबाजार में जाम से लोगों को नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन

हर दिन भीषण जाम से राहगीराें को हो रही परेशानी

पीरीबाजार. इन दिनों भीषण सड़क जाम की चपेट में है. प्रतिदिन लगने वाले घंटों लंबे जाम ने स्थानीय लोगों व राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है. आलम यह है कि मुख्य सड़कों के लगातार सिकुड़ने से अब वाहनों की बात तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है. स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों का कहना है कि बाजार की सड़कें दिन-प्रतिदिन संकरी होती जा रही हैं. सड़कों के किनारे बढ़ते अतिक्रमण और टोटो चालक के द्वारा बीच बाजार में ही सवारी को उतारने का कार्य किया जाता है जिससे जाम और विकराल हो जाती है. सड़कों पर दुकानदारों के फैलाव और ई-रिक्शा व ऑटो चालकों द्वारा कहीं भी वाहन खड़ा कर देने से यातायात पूरी तरह चरमरा गया है, जिससे जाम की स्थिति इतनी विकराल हो जाती है. दोपहर और शाम के समय लोग घंटों तक सड़कों पर फंसे रहते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और समस्या होती है. जाम के कारण अक्सर लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है. क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं. न तो सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यदि मुख्य चौक पर पुलिस बल की व्यवस्था की जाये तो शायद जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन