शराब के नशे में पीटा, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

मारपीट. एक पटना रेफर, एक घायल को जमुई ले गये परिजन चिकित्सक के पास इलाज कराने पहुंचे दो लोगों के साथ नशे धुत दर्जन भर युवकों ने मारपीट की. घटना में दोनों का दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है. एक घायल को परिजन जमुई ले गये हैं. वहीं दूसरे को पटना रेफर कर दिया […]
विज्ञापन
मारपीट. एक पटना रेफर, एक घायल को जमुई ले गये परिजन
चिकित्सक के पास इलाज कराने पहुंचे दो लोगों के साथ नशे धुत दर्जन भर युवकों ने मारपीट की. घटना में दोनों का दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है. एक घायल को परिजन जमुई ले गये हैं. वहीं दूसरे को पटना रेफर कर दिया गया है.
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के ओझवा पोखर के पास रविवार की शाम हुई मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें रामाशीष मंडल का पुत्र अनिल मंडल एवं रंजू मंडल का 30 वर्षीय पुत्र महेश मंडल शामिल है. दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है. जबकि शरीर में कई जगह चोट के गंभीर निशान हैं.
सदर अस्पताल में इलाजरत अनिल मंडल के अनुसार गांधी टोला स्थित चिकित्सक सुखदेव वर्मा के पास अशोक मंडल के इलाज को लेकर ये लोग पहुंचे थे. जहां शराब के नशे में धुत युवकों से विवाद होने पर लगभग दर्जन भर युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट की. आरोपितों में गांधी टोला के राजो वर्मा के पुत्र सुनील, बिल्ला, सूरज, रवि, संतर मुहल्ला के मंगल पासवान आदि है. जख्मी अनिल का दायां पैर फ्रैक्चर रहने पर बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है. जबकि घायल महेश को परिजनों जमुई ले गये हैं. कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




