छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Published at :23 Jan 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौक निवासी मुन्ना साह की 15 वर्षीय पुत्री मैट्रिक की छात्रा किरण कुमारी ने रविवार की दोपहर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली़ इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घर में छोटे भाई के साथ मोबाइल को लेकर छात्रा […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौक निवासी मुन्ना साह की 15 वर्षीय पुत्री मैट्रिक की छात्रा किरण कुमारी ने रविवार की दोपहर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली़ इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घर में छोटे भाई के साथ मोबाइल को लेकर छात्रा का विवाद हुआ जिसके बाद छोटे भाई के हाथ से मोबाइल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया़ जिस पर गुस्से में आकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली़ उन्होंने बताया कि मृतका गरीब परिवार से आती है तथा वह इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देनेवाली थी़ उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है़ घटना को लेकर क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन