ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत

चानन : किऊल-झाझा रेलखंड के किऊल-बंशीपुर के बीच महेशलेटा गांव निवासी नागमणि मंडल का 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत ट्रेन की चपेट में आ जाने से हो गयी. विदित हो कि बालक मंदबुद्धि का बताया जाता है, खेलने के क्रम में महेशलेटा हॉल्ट पर आ गया था. वहीं डाउन ट्रैक पर आ रही […]
चानन : किऊल-झाझा रेलखंड के किऊल-बंशीपुर के बीच महेशलेटा गांव निवासी नागमणि मंडल का 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत ट्रेन की चपेट में आ जाने से हो गयी. विदित हो कि बालक मंदबुद्धि का बताया जाता है, खेलने के क्रम में महेशलेटा हॉल्ट पर आ गया था. वहीं डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी.
इस संबंध में जमुई जीआरपी प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि किसी ग्रामीण द्वारा घटना की सूचना दी गयी थी लेकिन जीआरपी को वहां पहुंचने के पूर्व ही मृतक के परिजन शव के लेकर चल दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




