टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के चेयर कार से शराब बरामद

Published at :22 Jan 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के चेयर कार से शराब बरामद

लखीसराय : शनिवार को एसपी के निर्देश पर उत्पाद एसआइ व चानन थानाध्यक्ष के द्वारा अप लाइन से आ रही टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर देसी व विदेशी शराब की एक खेप बरामद किया है. इसके साथ ही पचना रोड विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी चानन थानाध्यक्ष दीपक […]

विज्ञापन

लखीसराय : शनिवार को एसपी के निर्देश पर उत्पाद एसआइ व चानन थानाध्यक्ष के द्वारा अप लाइन से आ रही टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर देसी व विदेशी शराब की एक खेप बरामद किया है. इसके साथ ही पचना रोड विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार व उत्पाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने दी. बताया कि शनिवार की शाम को उक्त ट्रेन में मननपुर से किऊल स्टेशन तक शराब तस्करी की सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया.

ट्रेन के चेयर कार से पुलिस ने चार अलग-अलग थैला से 250 पाउच 200 एमएल की देशी शराब व 750 एमएल की आठ बोतल रॉयल स्टेग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद किया. चानन थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि चानन के अवर निरीक्षक कमल कुमार, नीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार, हरेराम कुमार व हरेंद्र कुमार सहित चानन थाना व उत्पाद थाना की पुलिस शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन