परिजनों को मिल रही धमकी सुलोचना हत्याकांड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के वीरूपुर थाना क्षेत्र के जानपुर में कुल्हाड़ी से मारकर की गयी थी सुलोचना देवी की हत्या देवर के द्वारा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया था मामला बड़हिया : वीरूपुर थाना क्षेत्र के जानपुर गांव में गुरुवार की देर रात गणेश महतो की पत्नी सुलोचना देवी की अज्ञात हत्यारे द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर […]
विज्ञापन
प्रखंड के वीरूपुर थाना क्षेत्र के जानपुर में कुल्हाड़ी से मारकर की गयी थी सुलोचना देवी की हत्या
देवर के द्वारा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया था मामला
बड़हिया : वीरूपुर थाना क्षेत्र के जानपुर गांव में गुरुवार की देर रात गणेश महतो की पत्नी सुलोचना देवी की अज्ञात हत्यारे द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी़ जिस संबंध में शुक्रवार को मृतका के देवर प्रकाश महतो के बयान पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था़ मृतका के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शुक्रवार की देर शाम शव को सौंप दिया गया था़ शनिवार की अहले सुबह जब शव के दाह संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाने के क्रम में उसके 10 वर्षीय पुत्र साजन कुमार को चार ग्रामीणों द्वारा धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है़ धमकी के अनुसार अगर उसने मां की हत्या के कारणों का खुलासा किया तो उसे मां की तरह ही मार दिया जायेगा़
इस संबंध में मृतक के देवर प्रकाश महतो ने कहा कि वे लोग चार भाई हैं
जिसमें जंगली महतो, अधीन महतो व मृतका का पति गणेश महतो चेन्नई में मजदूरी करते हैं. वह खुद पहले अमृतसर में मजदूरी करता था. छह माह पूर्व वह गांव आया व अब गांव में ही मजदूरी कर रहा है़ चारों भाई के बीच बंटवारा हो चुका है व चारों भाई की पत्नी गांव में ही रहती है़ उसने बताया कि उसके चाचा से मिली जानकारी के अनुसार उसकी भाभी मृतका सुलोचना देवी बालक पासवान व स्व रामू महतो की पत्नी रूकबा देवी के साथ रात के 10 बजे तक अलाव ताप रही थी व खेत में घास काटने की चर्चा कर रही थी़ घटना के अहले सुबह सबसे पहले बालक पासवान ने ही उसे भाभी की हत्या की सूचना दी. प्रकाश ने बताया कि उसे आशंका है कि रूकवा देवी षड्यंत्र कर उसकी भाभी को घास काटने के बहाने खेत की ओर ले गयी व बालक पासवान, सकलदेव पासवान, गिरीश पासवान आदि ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर लाश को उसी घर में रख कर फरार हो गये, जबकि उसी घर में उसके पांचो बच्चे सोये हुए थे़
इधर वीरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक सुलोचना देवी के पुत्र साजन कुमार व देवर प्रकाश महतो ने कुछ आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




