आदिवासी छात्राओं के बीच वॉलीबॉल मैच

कजरा : स टू उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा के मैदान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आदिवासी छात्राओं के बीच वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. यह आयोजन सामुदायिक पुलिसिंग योजना के अन्तर्गत जिला पुलिस प्रशासन ने कराया. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में आये जिलाधिकारी सुनील कुमार व एसपी अशोक कुमार के […]
कजरा : स टू उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा के मैदान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आदिवासी छात्राओं के बीच वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. यह आयोजन सामुदायिक पुलिसिंग योजना के अन्तर्गत जिला पुलिस प्रशासन ने कराया. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में आये जिलाधिकारी सुनील कुमार व एसपी अशोक कुमार के अलावे जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार, बिहार वॉलीबॉल एसोसिएशन लखीसराय के जिला सचिव सतीश कुमार भारद्वाज, कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मौजूद थे. खेल आरंभ होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया. इसके बाद खेल का शुभारंभ किया गया.
वॉलीबॉल ए टीम की कप्तान अनीता कुमारी व बी टीम की कप्तान आरती कुमारी के बीच टॉस हुआ. इसमें बी टीम ने टॉस जीता. 25-25 प्वाइंट का खेल तीन पार्ट में खेला गया. वहीं टीम बी ने अंतिम सेट 15-17 से जीत विजय हासिल किया. विजयी टीम के साथ-साथ दूसरे टीम को भी जिलाधिकारी सुनील कुमार, एसपी अशोक कुमार ने खिड़ालियों को प्रोत्साहन के रूप में एक-एक बॉल, ड्रेस व मोमेंटों दिया. डीएम ने कहा कि बेटियां सिर्फ चूल्हा-चौका तक ही सीमित नहीं होती. वह अपने मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन करती हैं, ऐसा ओलंपिक में भी देखने को मिलता है. उन्होंने अपील की कि बेटियां खेल के प्रति जागरूक हों और अपने अंदर छिपी प्रतिभा के बल पर अपना नाम रोशन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




