दुष्कर्म के आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को हुई थी घटना लखीसराय : मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लखीसराय के समक्ष दुष्कर्म के आरोपी वीरूपुर थाना क्षेत्र के जखौर ग्राम निवासी शंकर सिंह ने सरेंडर कर दिया. ज्ञात हो कि शनिवार को वीरूपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक 10 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर जखौर निवासी आरोपी ने उसके […]
विज्ञापन
शनिवार को हुई थी घटना
लखीसराय : मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लखीसराय के समक्ष दुष्कर्म के आरोपी वीरूपुर थाना क्षेत्र के जखौर ग्राम निवासी शंकर सिंह ने सरेंडर कर दिया. ज्ञात हो कि शनिवार को वीरूपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक 10 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर जखौर निवासी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने बड़हिया थाना पहुंच कर मामले की शिकायत की. बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मामला दर्ज कर उसे वीरूपुर थाना को हस्तांतरित कर दिया. उसके बाद से शंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दुष्कर्म कांड के बाद पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज करने के आरोपी शंकर सिंह के भाई कन्हैया कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




