पाठ्य पुस्तक को कबाड़ी के यहां बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published at :08 Jan 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
पाठ्य पुस्तक को कबाड़ी के यहां बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

पिपरिया : सरकारी स्तर से उपलब्ध कराये गये नि:शुल्क वितरण के लिए किताबों को कबाड़ियों के यहां बेच देने के मामले में शनिवार को पिपरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रामचंद्र पोद्दार के पुत्र कारू पोद्दार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. बीइओ रामचंद्र प्रसाद विमल के द्वारा दिये गये आवेदन में कारू […]

विज्ञापन

पिपरिया : सरकारी स्तर से उपलब्ध कराये गये नि:शुल्क वितरण के लिए किताबों को कबाड़ियों के यहां बेच देने के मामले में शनिवार को पिपरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रामचंद्र पोद्दार के पुत्र कारू पोद्दार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. बीइओ रामचंद्र प्रसाद विमल के द्वारा दिये गये आवेदन में कारू पोद्दार के पास से मिली

पुस्तक को गैर कानूनी बताया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एक साधारण व्यवसायी के घर से लगभग 25 क्विंटल पुस्तक के बरामदगी हुई है जो जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि बीइओ के आवेदन के आलोक में गैर कानूनी तरीके से किताब रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इधर कारू पोद्दार पर मामला दर्ज होने के बाद प्रखंड में चर्चा का बाजार गर्म है कि इस मामले में प्रशासन पूरी तरह लीपापोती में जुटी है. किताबें कारू पोद्दार तक कैसी पहुंची इसके लिए दोषी व्यक्ति पर भी प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन