एक ही रात दो घरों में चोरी चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक गांव का मामला

चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत भलूई पंचायत के बसुआचक गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों से लाखों रुपये के समान की चोरी कर ली. विदित हो कि बसुआचक निवासी कमल महतो व दरोगी यादव जब रात में खाना खाने के बाद बगल के कमरे में सपरिवार सोये थे.चोर खिड़की तोड़ कर घर […]
चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत भलूई पंचायत के बसुआचक गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों से लाखों रुपये के समान की चोरी कर ली. विदित हो कि बसुआचक निवासी कमल महतो व दरोगी यादव जब रात में खाना खाने के बाद बगल के कमरे में सपरिवार सोये थे.चोर खिड़की तोड़ कर घर में घुस गया और सोने का जेवर तथा चांदी का गहना सहित अन्य समान चोरी कर लिया.
कमल महतो ने बताया कि लोहे का खिड़की का एंगल हटा कर चोरों ने घर में घुस कर सोना, चांदी, कांसा का बरतन सहित 70 हजार रुपये का चोरी कर ली. वहीं दरोगी यादव के घर से नकदी सहित 65 हजार रुपये का समान चोरी हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




