विद्यापीठ चौक पर जाम हुआ आम

Published at :04 Jan 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यापीठ चौक पर जाम हुआ आम

परेशानी. जगह-जगह ऑटो लगे रहने के कारण हर समय होती है दिक्कत शहर के जीरो माइल कहे जाने वाले विद्यापीठ चौक पर जाम की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है. ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस के जवानों की मौजूदगी के बावजूद स्थिति जस की तस है. इससे लोगों को रोज परेशानी के दौर […]

विज्ञापन

परेशानी. जगह-जगह ऑटो लगे रहने के कारण हर समय होती है दिक्कत

शहर के जीरो माइल कहे जाने वाले विद्यापीठ चौक पर जाम की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है. ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस के जवानों की मौजूदगी के बावजूद स्थिति जस की तस है. इससे लोगों को रोज परेशानी के दौर से गुजरना पड़ता है.
लखीसराय : शहर के जीरो माइल कहे जाने वाले विद्यापीठ चौक पर छोटे वाहनों के बेतरतीब तरीके से लगने और चौक पर अतिक्रमण की वजह से यहां जाम लगना आम बात हो गयी है़ विद्यापीठ चौक से मोकामा, मुंगेर के साथ-साथ लखीसराय एवं पिपरिया जाने के रास्ते होने की वजह से यहां प्रत्येक दिन सभी दिशाओं के लिए छोटे-छोटे वाहन को खड़ा कर सवारियों को चालक इंतजार करते हैं, लेकिन नियम कानून को ताक पर वाहन खड़ा करने से ही आये दिन जाम की स्थिति बनती है़
यहां बताते चलें कि विद्यापीठ चौक पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी तथा जिला पुलिस के बल की भी मौजूदगी रहती है, लेकिन वे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को नियमानुसार लगाने की दिशा में कोई पहल नहीं करते, जिस कारण चौक पर आये दिन जाम की स्थिति बनती रहती है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है़ विद्यापीठ चौक पर आंबेडकर बस पड़ाव है लेकिन वहां भी स्थानीय दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण करने से बस स्टैंड भी संकुचित हो गयी है, जिस वजह से वाहन चालक वहां अपने वाहन लगाने से परहेज बरतते हैं. वहीं चौक पर अतिक्रमणकारियों के भी कब्जे की वजह से सड़कें संकरी हो जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है. चौक पर स्थित एक दुकानदार कपिल मोदी ने बताया पुलिकर्मियों द्वारा कभी भी बीच सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया नहीं जाता है जिस वजह से जाम की स्थिति बनती रहती है़ वहीं कई लोगों ने कहा कि वाहन चालकों से पुलिस कर्मियों को प्रत्येक दिन वाहनों के खड़े करने के लिए एक निश्चित राशि की वसूली की जाती है, जिससे वाहन चालकों का मनोबल ऊंचा रहता है और पुलिसकर्मी भी उनपर ध्यान नहीं देते हैं.
विद्यापीठ चौक के पास बेतरतीब ढंग से लगा ऑटो.
ट्रैफिक पुलिस बल की कमी : यातायात प्रभारी
शहर के यातायात प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि इस दिशा में लगातार ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया जाता है कि चौक पर यातायात बाधित नहीं हो़ उन्होंने कहा कि उनके पास बल की कमी है़ जिस कारण सभी जगह समुचित बल नहीं दिया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि उनके पास 32 पुलिसकर्मियों की जगह मात्र 05 पुलिसकर्मी मौजूद हैं तथा छह होमगार्ड के जवानों को दिया गया है जिससे पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है़
हटेगा अतिक्रमण
नगर परिषद के प्रभारी प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि आंबेडकर बस स्टैंड के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा़ फुटकर दुकानदार के लिए पड़ाव बनाने की योजना बन चुकी है़ नगर प्रशासन जल्द ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन