शराबबंदी को लेकर छापेमारी अभियान में आठ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त लखीसराय : शराबबंदी अभियान को पूरी तरह सफल बनाने मे जुटी पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार की देर शाम दो अलग-अलग जगहों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कवैया थाना पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी मे कोर्ट एरिया से दो लोगों को रॉयल स्टेग की दो बोतल […]
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त
लखीसराय : शराबबंदी अभियान को पूरी तरह सफल बनाने मे जुटी पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार की देर शाम दो अलग-अलग जगहों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कवैया थाना पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी मे कोर्ट एरिया से दो लोगों को रॉयल स्टेग की दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि टाउन थाना पुलिस ने अशोक धाम के पास शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमे शराब पी रखे चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार न्यू कोर्ट एरिया के रतीरमन कुमार व झिनौरा गांव के रामप्रवेश सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. इधर सोमवार की शाम बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के राजेश झा,
दरभंगा जिले के ही बिरौल थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव के कृष्ण कुमार व विवेकानंद राय, समस्तीपुर जिला के हथौडी थाना क्षेत्र के दसौत ग्रामवासी कृष्ण कुामर, आनंद मोहन व सुमित कुमार राय को शराब के नशे में होने के कारण गिरफ्तार किया गया है. टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन के निर्देश पर सभी को पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाज कराया. इलाज के उपरांत अवैध रूप से शराब सेवन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




